Important Days January to December in Hindi – जनवरी से दिसम्बर तक के सभी महत्वपूर्ण दिवसों का मॉक टेस्ट

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए Important Days (महत्वपूर्ण दिवस) एक बेहद महत्वपूर्ण विषय है। क्योंकि SSC GD, SSC CGL, SSC CHSL, Railway NTPC, Group D, UPSSSC, UPSC, Banking तथा अन्य राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में महत्वपूर्ण दिवसों (Important Days in Hindi) से संबंधित प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं। इस मॉक टेस्ट में हमने जनवरी से दिसंबर तक के सभी प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय दिवसों की जानकारी दी गई है।

सभी विषयों के टेस्ट, मॉडल पेपर और सीधे अपडेट्स अपने फोन पर पाने के लिए जॉइन करें WhatsApp ग्रुप!

WhatsApp Group Join Now
Important Days January to December in Hindi

Important Days January to December in Hindi

इस General Knowledge Mock Test में हमनें विश्व पर्यावरण दिवस, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, विश्व स्वास्थ्य दिवस, संविधान दिवस, मानवाधिकार दिवस, राष्ट्रीय खेल दिवस और विश्व महिला दिवस जैसे महत्वपूर्ण दिवस शामिल हैं। National and International Days प्रत्येक दिवस की तिथि के साथ उससे संबंधित प्रमुख व्यक्ति, ऐतिहासिक घटना और महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई है। व्याख्या के रूप में। यदि आप SSC और रेलवे सहित अन्य वनडे प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान (GK) एवं सामान्य अध्ययन (GS) की तैयारी कर रहे हैं, तो यह Important Days GK Mock Test आपके रिवीजन और परीक्षा अभ्यास के लिए उपयोगी साबित होगा।

📊 KAMYAB GS MOCK TEST RESULT

30 कुल प्रश्न
0 हल किए
0 सही उत्तर
0 गलत उत्तर
आपका स्कोर: 0 / 30

शेष प्रश्न: 30

1. विश्व हिंदी दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?

व्याख्या:

विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को मनाया जाता है, जबकि राष्ट्रीय हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है।

2. विश्व आर्द्रभूमि दिवस (World Wetlands Day) कब मनाया जाता है?

व्याख्या:

2 फरवरी 1971 को ईरान के रामसर शहर में रामसर सम्मेलन पर हस्ताक्षर किए गए थे। यह दिवस आर्द्रभूमियों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाता है।

3. मानवाधिकार दिवस (Human Rights Day) कब मनाया जाता है?

व्याख्या:

10 दिसंबर 1948 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मानवाधिकारों की सार्वभौम घोषणा (UDHR) को अपनाया था।

4. भारत में राष्ट्रीय किसान दिवस किसकी जयंती पर मनाया जाता है?

व्याख्या:

23 दिसंबर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है।

5. विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस (World Press Freedom Day) कब मनाया जाता है?

व्याख्या:

यह दिवस प्रेस की स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आजादी के महत्व को दर्शाता है।

6. विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) कब मनाया जाता है?

व्याख्या:

पहला विश्व पर्यावरण दिवस 1973 में मनाया गया था। 5 जून 1972 को स्टॉकहोम में संयुक्त राष्ट्र का मानव पर्यावरण सम्मेलन शुरू हुआ था। UNEP की स्थापना दिसंबर 1972 में हुई थी और इसका मुख्यालय नैरोबी, केन्या में है।

7. भारत में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस कब मनाया जाता है?

व्याख्या:

23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र के निकट सफल सॉफ्ट लैंडिंग की थी। 2024 से 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाता है।

8. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की स्थापना कब हुई थी?

व्याख्या:

DRDO की स्थापना 1 जनवरी 1958 को हुई थी। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

9. नागासाकी दिवस कब मनाया जाता है?

व्याख्या:

9 अगस्त 1945 को जापान के नागासाकी शहर पर परमाणु बम गिराया गया था। इस बम का कोड नाम ‘फैट मैन’ था।

10. सुशासन दिवस (Good Governance Day) किसकी जयंती पर मनाया जाता है?

व्याख्या:

25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर सुशासन दिवस मनाया जाता है। उन्हें 2015 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

11. डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती कब मनाई जाती है?

व्याख्या:

डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को महू (मध्य प्रदेश) में हुआ था। उनका निधन 6 दिसंबर 1956 को हुआ था।

12. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) कब मनाया जाता है?

व्याख्या:

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2014 में भारत के प्रस्ताव पर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया। पहला आयोजन 2015 में हुआ था।

13. भारतीय संविधान दिवस कब मनाया जाता है?

व्याख्या:

26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था।

14. विश्व ब्रेल दिवस (World Braille Day) कब मनाया जाता है?

व्याख्या:

यह दिवस लुई ब्रेल की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। ब्रेल लिपि दृष्टिबाधित व्यक्तियों के पढ़ने-लिखने का माध्यम है।

15. नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

व्याख्या:

23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर पराक्रम दिवस मनाया जाता है।

16. भारतीय तटरक्षक दिवस (Indian Coast Guard Day) कब मनाया जाता है?

व्याख्या:

भारतीय तटरक्षक बल की स्थापना 1 फरवरी 1977 को हुई थी। इसका औपचारिक उद्घाटन 18 अगस्त 1978 को हुआ था।

17. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) कब मनाया जाता है?

व्याख्या:

यह दिवस महिलाओं के अधिकारों, समानता और सशक्तीकरण के लिए मनाया जाता है।

18. विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) कब मनाया जाता है?

व्याख्या:

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को हुई थी। इसी दिन विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।

19. भारत में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कब मनाया जाता है?

व्याख्या:

24 अप्रैल 1993 को 73वां संविधान संशोधन अधिनियम लागू हुआ था। इसी उपलक्ष्य में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है।

20. अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस (International Labour Day) कब मनाया जाता है?

व्याख्या:

इसे मई दिवस या मजदूर दिवस भी कहा जाता है। यह श्रमिकों के अधिकारों और उनके योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।

21. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की स्थापना कब हुई थी?

व्याख्या:

भारतीय स्टेट बैंक की स्थापना 1 जुलाई 1955 को हुई थी। इसका गठन इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया के राष्ट्रीयकरण एवं पुनर्गठन से हुआ।

22. विश्व ओजोन दिवस (World Ozone Day) कब मनाया जाता है?

व्याख्या:

16 सितंबर 1987 को मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए गए थे। यह ओजोन परत को नुकसान पहुँचाने वाले पदार्थों के नियंत्रण से संबंधित है।

23. विश्व खाद्य दिवस (World Food Day) कब मनाया जाता है?

व्याख्या:

खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) की स्थापना 16 अक्टूबर 1945 को हुई थी। इसका मुख्यालय रोम, इटली में है।

24. भारत में जनजातीय गौरव दिवस किसकी जयंती पर मनाया जाता है?

व्याख्या:

15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है। इसी दिन झारखंड स्थापना दिवस भी मनाया जाता है।

25. विश्व एड्स दिवस (World AIDS Day) कब मनाया जाता है?

व्याख्या:

विश्व एड्स दिवस पहली बार 1988 में मनाया गया था। HIV वायरस शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रभावित करता है। HIV संक्रमण और AIDS एक ही चीज नहीं हैं।

26. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस किस वैज्ञानिक की खोज की स्मृति में मनाया जाता है?

व्याख्या:

28 फरवरी 1928 को सी. वी. रमन ने रमन प्रभाव की खोज की थी। उन्हें 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला था।

27. भारतीय संविधान पूर्ण रूप से कब लागू हुआ था?

व्याख्या:

भारतीय संविधान 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया गया था, जबकि 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। इसी कारण 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।

28. विश्व रेड क्रॉस दिवस (World Red Cross and Red Crescent Day) कब मनाया जाता है?

व्याख्या:

8 मई को रेड क्रॉस के संस्थापक हेनरी ड्यूनेंट की जयंती के अवसर पर यह दिवस मनाया जाता है।

29. अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस (International Tiger Day) कब मनाया जाता है?

व्याख्या:

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस की शुरुआत 2010 में सेंट पीटर्सबर्ग टाइगर समिट के दौरान हुई थी।

30. संयुक्त राष्ट्र दिवस (United Nations Day) कब मनाया जाता है?

व्याख्या:

संयुक्त राष्ट्र संघ का चार्टर 24 अक्टूबर 1945 को लागू हुआ था। इसी दिन संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया जाता है।

Dear Kamyab GS Students 🎉 आपका टेस्ट पूरा हुआ!

निष्कर्ष (Conclusion)

महत्वपूर्ण दिवस (Important Days) सामान्य ज्ञान का एक ऐसा टॉपिक है, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं में सीधे प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए जनवरी से दिसंबर तक के सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवसों को उनकी तिथियों एवं संबंधित घटनाओं के साथ याद करना आवश्यक है। इस मॉक टेस्ट में दिए गए प्रश्नों का नियमित अभ्यास करके आप अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं। SSC GD, SSC CGL, Railway, UPSSSC, UPSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस प्रश्नोत्तरी का अभ्यास जरूर करें। अपनी तैयारी को मजबूत बनाने के लिए नियमित रूप से मॉक टेस्ट हल करें और अपने ज्ञान का मूल्यांकन करते रहें।

इस मॉक टेस्ट को भी हल करें –

Leave a Comment