स्वामी विवेकानंद जी के बारे में 10 लाइनें | 10 Lines On Swami Vivekananda in Hindi

स्वामी विवेकानंद जी (Swami Vivekananda) भारत के एक महान संत और देशभक्त थे। सनातन धर्म और भारत के गौरव के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था।

इनका जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था और उनके बचपन का नाम नरेंद्रनाथ दत्त था। इस आर्टिकल में आप स्वामी विवेकानंद जी के बारे में 10 लाइनें (10 lines on swami Vivekananda in hindi) पढ़ेंगे।

स्वामी विवेकानंद जी के बारे में 10 लाइनें | 10 lines on Swami Vivekananda in Hindi

  1. स्वामी विवेकानंद जी महान व्यक्ति थे। स्वामी विवेकानन्द का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता, भारत में हुआ था। स्वामी विवेकानंद का पूरा नाम नरेन्द्रनाथ विश्वनाथ दत्त है, नरेन्द्रनाथ यह उनका जन्म नाम है। उनके पिता का नाम श्री विश्वनाथ दत्त और माता का नाम भुवनेश्वरी देवी था।
  2. स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस के दिन 12 जनवरी, को राष्ट्रीय युवा दिन के रूप में मनाया जाता है।
  3. स्वामी विवेकानंद के गुरु का नाम रामकृष्ण परमहंस था।
  4. स्वामी विवेकानंद ने 1884 में स्कॉटिश चर्च कॉलेज से अपनी बी.ए. (बैचलर ऑफ आर्ट्स) की पढ़ाई पूरी की। स्वामी विवेकानंद ने कॉलेज में इतिहास, दर्शन, साहित्य जैसे विषयो का अध्ययन किया था और बी. ए. के परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उतीर्ण हो गये थे।
  5. स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन और रामकृष्ण मठ की स्थापना की, जो शिक्षा, सामाजिक कल्याण और वेदांत के ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए काम करते रहते हैं।
  6. उन्होंने पूरे भारत और दुनिया भर में यात्रा की और हिंदू दर्शन, विशेष रूप से भगवद् गीता, वेदों और उपनिषदों की शिक्षाओं का प्राचर किया।
  7. जब स्वामी विवेकानंद शिकागो में भाषण देने गए थे तो उन्होंने सभी को “मेरे अमेरिका के बहनो और भाइयो” कह कर संबोधित किया था, जिस वजह से वहां उपस्थित सभी का दिल उन्होंने जित लिया।
  8. स्वामी विवेकानंद की शिक्षा ने आत्मज्ञान, निःस्वार्थ सेवा और सभी धर्मों की एकता पर जोर दिया।
  9. स्वामी विवेकानंद सच बोलने वाले, अच्छे विद्वान होने के साथ ही एक अच्छे खिलाड़ी भी थे।
  10. स्वामी विवेकानंद जी ने 4 जुलाई 1902 को अपने देह का त्याग किया था।

इसे भी पढ़ें –

शिक्षा का महत्व पर निबंध – Shiksha Ka Mahatva Par Nibandh in Hindi

लेटेस्ट अपडेट्स पाने के लिए WhatsApp Channel ज्वाइन करें।
WhatsApp Channel Join Now

Leave a Comment