NDA Full Form in Hindi: जिन बच्चों का सपना भारतीय नौसेना, भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना में जाने का होता है। उनके NDA एग्जाम क्लियर करना होता है। आपको बता दूं NDA की परीक्षा UPSC (Union Public Service Commission) द्वारा आयोजित किया जाता है। और NDA की परीक्षा वर्ष में दो बार (अप्रैल और सितंबर) आयोजित की जाती है। परीक्षा में लिखित परीक्षा और SSB साक्षात्कार शामिल हैं। NDA (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) पुणे, महाराष्ट्र में स्थित है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको NDA full form kya hota hai और NDA Kya hota hai इसके बारे में पूरी जानकारी देने वाले है तो आप लोग इस लेख को पूरा ध्यानपुर्वक से पढ़े।
NDA Full Form in Hindi
आइए जानते हैं NDA का फुल फॉर्म देखिए NDA का फुल फॉर्म National Defence Academy (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) होता है।

NDA Full Form in English
NDA कि फुल फॉर्म इंग्लिश में National Defence Academy (नेशनल डिफेंस अकादमी) होता है।
हमें उम्मीद है अब आपको NDA का फुल फॉर्म मालूम हो गया होगा।
NDA Kya Hota Hai – NDA क्या होता है?
National Defence Academy भारत की एक प्रतिष्ठित सैन्य अकादमी है, जहाँ थल सेना (Army), नौसेना (Navy) और वायु सेना (Air Force) के कैडेट एक साथ प्रारंभिक सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। और National Defence Academy (NDA) का मुख्यालय खड़कवासला (Khadakwasla), पुणे, महाराष्ट्र में स्थित है।
NDA की स्थापना कब हुई?
NDA यानी National Defence Academy (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) की स्थापना 7 दिसंबर 1954 को हुई थी। इसका औपचारिक उद्घाटन 16 जनवरी 1955 को किया गया था।
NDA करने से क्या होता है?
NDA (National Defence Academy) करने से आप भारतीय सशस्त्र बलों में अधिकारी (Commissioned Officer) बन सकते हैं।
NDA कितने साल का कोर्स होता है?
NDA की कोर्स की बात करें तो NDA का कुल प्रशिक्षण लगभग 4 साल का होता है। इसमें NDA (खड़कवासला, पुणे) में 3 वर्ष का संयुक्त प्रशिक्षण (शैक्षणिक + सैन्य) होता है। इसके बाद 1 वर्ष का विशेष प्रशिक्षण संबंधित अकादमी में होता है।
- Army → Indian Military Academy
- Navy → Indian Naval Academy
- Air Force → Air Force Academy
प्रशिक्षण पूरा होने पर लेफ्टिनेंट (Army), सब-लेफ्टिनेंट (Navy) या फ्लाइंग ऑफिसर (Air Force) के पद पर अधिकारी के रूप में नियुक्ति होती है।
Eligibility for NDA – NDA के लिए योग्यता
चलिए अब जानते हैं NDA परीक्षा में शामिल होने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए देखिए उम्मीदवार को Union Public Service Commission (UPSC) द्वारा निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना होता है। और NDA के लिए मुख्य योग्यताएं कुछ इस प्रकार से है।
शैक्षणिक योग्यता:
- Army Wing: उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या 12वीं में अध्ययनरत होना चाहिए।
- Air Force और Naval Wing: उम्मीदवार को Physics, Chemistry और Mathematics (PCM) विषयों के साथ 12वीं पास या 12वीं में अध्ययनरत होना चाहिए।
- NDA के लिए 12वीं में किसी निश्चित न्यूनतम प्रतिशत की अनिवार्यता नहीं होती।
NDA Age Limit – आयु सीमा: NDA में आयु की बात की जाए तो प्रत्येक परीक्षा की अधिसूचना में दी गई जन्मतिथि की सीमा के आधार पर तय होती है। इसलिए आवेदन करते समय संबंधित NDA नोटिफिकेशन में दी गई तारीखें जरूर देखनी चाहिए।
वैवाहिक स्थिति: NDA परीक्षा के लिए अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।
राष्ट्रीयता: NDA परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का भारत का नागरिक होना जरूरी है। इसके अलावा नेपाल के नागरिक और कुछ अन्य श्रेणियों के उम्मीदवार भी निर्धारित नियमों के अनुसार NDA के लिए आवेदन कर सकते हैं। पूरी जानकारी के लिए UPSC की आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखें।
शारीरिक योग्यता: लिखित परीक्षा और SSB के साथ उम्मीदवार को निर्धारित मेडिकल और शारीरिक मानकों पर भी खरा उतरना आवश्यक है।
NDA करने के फायदे
दोस्तों NDA करने के कई फायदे है। जो निम्नलिखित हैं-
- देश की सेवा करने का अवसर।
- अधिकारी (Officer) का सम्मानजनक पद।
- अच्छा वेतन, भत्ते और अन्य सरकारी सुविधाएँ।
- मुफ्त प्रशिक्षण, रहने और खाने की व्यवस्था।
- करियर में पदोन्नति के अच्छे अवसर।
- पेंशन और अन्य लाभ (लागू नियमों के अनुसार)।
FAQs
Q. NDA का फुल फॉर्म क्या है?
Ans. NDA का फुल फॉर्म National Defence Academy होता है, जिसे हिंदी में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी कहा जाता है।
Q. NDA क्या है?
Ans. NDA भारत की संयुक्त रक्षा प्रशिक्षण अकादमी है, जहां Army, Navy और Air Force के भावी अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाता है।
Q. NDA की स्थापना कब हुई थी?
Ans. NDA की स्थापना 7 दिसंबर 1954 को हुई थी और इसका औपचारिक उद्घाटन 16 जनवरी 1955 को किया गया।
Q. NDA का मुख्यालय कहां स्थित है?
Ans. National Defence Academy महाराष्ट्र के पुणे के पास खड़कवासला में स्थित है।
Q. NDA के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
Ans. NDA Eligibility के अनुसार 12वीं पास या 12वीं में पढ़ रहे अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार निर्धारित आयु एवं अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करने पर आवेदन कर सकते हैं।
Q. NDA की सैलरी कितनी होती है?
Ans. NDA की ट्रेनिंग पूरी करने और संबंधित अकादमी से सफलतापूर्वक कमीशन मिलने के बाद अधिकारी का शुरुआती मूल वेतन आम तौर पर ₹56,100 प्रतिमाह (Level 10) से शुरू होता है। इसके अलावा पद और नियमों के अनुसार विभिन्न भत्ते और सुविधाएं भी मिलती हैं।
Q. NDA की परीक्षा साल में कितनी बार होती है?
Ans. UPSC NDA Exam सामान्यतः साल में दो बार—NDA (I) और NDA (II) आयोजित करता है।
Q. क्या लड़कियां NDA परीक्षा दे सकती हैं?
Ans. हां, लड़कियां NDA परीक्षा दे सकती हैं। योग्य अविवाहित महिला उम्मीदवार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आयु और शारीरिक मानकों को पूरा करने पर NDA के लिए आवेदन कर सकती हैं।
Q. NDA के लिए 12वीं में कितने प्रतिशत चाहिए?
Ans. NDA के लिए 12वीं में कोई निश्चित न्यूनतम प्रतिशत निर्धारित नहीं है। उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से आवश्यक विषयों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है।
Q. NDA के बाद कौन-सी नौकरी मिलती है?
Ans. NDA की ट्रेनिंग और आगे का निर्धारित प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद उम्मीदवार Indian Army, Indian Navy या Indian Air Force में अधिकारी बन सकते हैं।
Q. NDA के लिए कौन-सा विषय लेना चाहिए?
Ans. अगर आपका लक्ष्य NDA Army Wing है तो 12वीं किसी भी स्ट्रीम से की जा सकती है। लेकिन Navy और Air Force के लिए 12वीं में Physics, Chemistry और Mathematics की आवश्यकता होती है।
Q. NDA की परीक्षा कौन आयोजित करता है?
Ans. NDA Exam का आयोजन UPSC (Union Public Service Commission) द्वारा किया जाता है। लिखित परीक्षा में Mathematics और General Ability Test (GAT) के पेपर होते हैं।
Q. NDA की तैयारी 12वीं के बाद कैसे करें?
Ans. NDA की तैयारी के लिए Mathematics, English, General Knowledge और Current Affairs पर मजबूत पकड़ बनाएं। इसके साथ ही पिछले वर्षों के NDA Question Papers हल करें, नियमित Mock Test दें और SSB Interview तथा Physical Fitness की तैयारी भी साथ-साथ करें।
Q. NDA में कितने साल की ट्रेनिंग होती है?
Ans. NDA में चयनित कैडेट्स को लगभग 3 साल का संयुक्त प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके बाद वे अपनी सेवा के अनुसार संबंधित प्रशिक्षण अकादमी में आगे का प्रशिक्षण पूरा करते हैं।
इसे भी पढ़ें –