भारत के पड़ोसी देश (India’s Neighbouring Countries) – महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर एवं व्याख्या | SSC, Railway & सभी प्रतियोगी परीक्षाएँ के लिए

भारत के पड़ोसी देश (India’s Neighbouring Countries) भारतीय भूगोल का एक ऐसा महत्वपूर्ण विषय है, जिससे SSC GD, SSC CGL, SSC CHSL, Railway NTPC, Group D, UPSSSC, UPPSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर प्रश्न पूछे जाते हैं। इस टॉपिक के अंतर्गत भारत के पड़ोसी देशों, उनकी राजधानी, मुद्रा, राष्ट्रीय दिवस, सीमा रेखाओं, स्थलीय एवं समुद्री सीमाओं तथा महत्वपूर्ण भौगोलिक तथ्यों का अध्ययन किया जाता है। भारत की सीमा पाकिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, म्यांमार और अफगानिस्तान से लगती है, जबकि श्रीलंका और मालदीव भारत के समुद्री पड़ोसी देश हैं।

सभी विषयों के टेस्ट, मॉडल पेपर और सीधे अपडेट्स अपने फोन पर पाने के लिए जॉइन करें WhatsApp ग्रुप!

WhatsApp Group Join Now
India's Neighbouring Countries

India’s Neighbouring Countries

इस टेस्ट सीरीज में भारत के पड़ोसी देश से संबंधित 25 महत्वपूर्ण प्रश्न दिए गए हैं, जिनके साथ सही उत्तर और विस्तृत व्याख्या भी उपलब्ध है। यदि आप India Neighbouring Countries GK Questions, Indian Geography MCQ और भारत के पड़ोसी देशों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नों की तैयारी कर रहे हैं, तो यह प्रैक्टिस सेट आपकी परीक्षा की तैयारी को बेहतर बनाने में उपयोगी होगा।

📊 KAMYAB GS MOCK TEST RESULT

25 कुल प्रश्न
0 हल किए
0 सही उत्तर
0 गलत उत्तर
आपका स्कोर: 0 / 25

शेष प्रश्न: 25

1. भारत के निम्नलिखित पड़ोसी देशों में से कौन-सा देश स्थलरुद्ध (Landlocked) नहीं है?

व्याख्या:

स्थलरुद्ध देश वह होता है जिसकी कोई समुद्री तटरेखा नहीं होती। नेपाल, भूटान और अफगानिस्तान स्थलरुद्ध देश हैं। म्यांमार की बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के किनारे समुद्री तटरेखा है।

2. भारत और श्रीलंका के बीच समुद्री सीमा का प्रमुख भौगोलिक विभाजक कौन-सा है?

व्याख्या:

पाक जलडमरूमध्य भारत के तमिलनाडु तट और श्रीलंका के उत्तरी भाग के बीच स्थित है। भारत और श्रीलंका के बीच मन्नार की खाड़ी भी महत्वपूर्ण समुद्री क्षेत्र है। पाक जलडमरूमध्य दोनों देशों के बीच एक प्रमुख भौगोलिक विभाजक है।

3. भारत और बांग्लादेश के बीच भूमि सीमा समझौते (Land Boundary Agreement) को लागू करने के लिए भारत ने कौन-सा संविधान संशोधन किया?

व्याख्या:

भारत और बांग्लादेश के बीच भूमि सीमा समझौते को लागू करने के लिए 100वाँ संविधान संशोधन अधिनियम, 2015 पारित किया गया। इसके माध्यम से दोनों देशों के बीच कुछ सीमावर्ती क्षेत्रों और एन्क्लेव का आदान-प्रदान किया गया। इससे दशकों पुराने सीमा संबंधी मुद्दों के समाधान में मदद मिली।

4. निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य की सीमा सबसे अधिक पड़ोसी देशों से मिलती है?

व्याख्या:

अरुणाचल प्रदेश की सीमा तीन देशों से मिलती है—चीन, भूटान और म्यांमार। इस प्रकार यह भारत के उन राज्यों में शामिल है जिनकी सीमाएँ तीन पड़ोसी देशों से लगती हैं। इसकी राजधानी ईटानगर है।

5. निम्नलिखित में से कौन-सा देश भारत के साथ भूमि सीमा साझा करने वाला ASEAN का एकमात्र सदस्य देश है?

व्याख्या:

म्यांमार भारत के साथ स्थलीय सीमा साझा करता है और ASEAN (Association of Southeast Asian Nations) का सदस्य है। यह भारत को दक्षिण-पूर्व एशिया से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ASEAN की स्थापना 8 अगस्त 1967 को हुई थी।

6. भारत की कुल स्थलीय अंतरराष्ट्रीय सीमा की लंबाई कितनी है?

व्याख्या:

भारत की कुल स्थलीय अंतरराष्ट्रीय सीमा की लंबाई 15,106.7 किमी है। भारत सात देशों के साथ स्थलीय सीमा साझा करता है। इनमें बांग्लादेश, चीन, पाकिस्तान, नेपाल, म्यांमार, भूटान और अफगानिस्तान शामिल हैं। भारत की सबसे लंबी स्थलीय सीमा बांग्लादेश के साथ है।

7. भारत के किस पड़ोसी देश को ‘थंडर ड्रैगन की भूमि’ कहा जाता है?

व्याख्या:

भूटान को ‘ड्रुक यूल’ अर्थात ‘थंडर ड्रैगन की भूमि’ कहा जाता है। भूटान का स्थानीय नाम ड्रुक यूल है। इसकी राजधानी थिम्पू है और इसकी मुद्रा नगुल्ट्रम है।

8. भारत के किस पड़ोसी देश को प्राचीन अरब व्यापारियों द्वारा ‘सेरेंडिब’ (Serendib) कहा जाता था?

व्याख्या:

श्रीलंका को प्राचीन समय में विभिन्न नामों से जाना जाता था। अरब व्यापारी इसे सेरेंडिब कहते थे। प्राचीन भारतीय साहित्य में इसे लंका तथा यूनानी स्रोतों में टाप्रोबेन के नाम से भी जाना गया है।

9. निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य की बांग्लादेश के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा सबसे लंबी है?

व्याख्या:

पश्चिम बंगाल भारत का वह राज्य है जिसकी बांग्लादेश के साथ सबसे लंबी सीमा लगभग 2,217 किमी है। भारत और बांग्लादेश की कुल स्थलीय सीमा 4,096.7 किमी है। इसके अतिरिक्त असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम भी बांग्लादेश के साथ सीमा साझा करते हैं।

10. सकल राष्ट्रीय खुशी (Gross National Happiness – GNH) की अवधारणा को किस देश ने राष्ट्रीय विकास के एक महत्वपूर्ण आधार के रूप में अपनाया?

व्याख्या:

सकल राष्ट्रीय खुशी की अवधारणा भूटान से जुड़ी है। इस अवधारणा को भूटान के चौथे राजा जिग्मे सिंग्ये वांगचुक ने 1970 के दशक में लोकप्रिय बनाया। इसमें आर्थिक विकास के साथ नागरिकों की खुशहाली, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत को महत्व दिया जाता है।

11. भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा (Line of Control – LoC) को औपचारिक रूप से किस समझौते के बाद नाम दिया गया?

व्याख्या:

1972 के शिमला समझौते के बाद जम्मू-कश्मीर में युद्धविराम रेखा को नियंत्रण रेखा (LoC) के रूप में स्वीकार किया गया। यह भारत-पाकिस्तान के बीच जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में सैन्य नियंत्रण को अलग करने वाली रेखा है। इसे अंतरराष्ट्रीय सीमा नहीं समझना चाहिए।

12. भारत के किस पड़ोसी देश में विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट स्थित है?

व्याख्या:

माउंट एवरेस्ट विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर है। इसकी ऊँचाई 8,848.86 मीटर है। यह नेपाल और चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र की सीमा पर स्थित है। नेपाल में इसे सागरमाथा तथा तिब्बत में चोमोलुंगमा कहा जाता है।

13. भारत के किस पड़ोसी देश का प्रमुख भौगोलिक भाग हिमालय के उत्तरी भाग में स्थित है और जिसे विश्व का सर्वोच्च पठारी क्षेत्र कहा जाता है?

व्याख्या:

तिब्बत को सामान्यतः ‘विश्व की छत’ कहा जाता है। यह विश्व का सबसे ऊँचा और विस्तृत पठारी क्षेत्र है। यह चीन के अधीन एक स्वायत्त क्षेत्र है। इसके दक्षिण में हिमालय पर्वत स्थित है।

14. भारत के पड़ोसी देशों में से किस देश की जनसंख्या और क्षेत्रफल दोनों एशिया के सबसे छोटे देशों में शामिल हैं?

व्याख्या:

मालदीव हिंद महासागर में स्थित एक द्वीपीय राष्ट्र है। यह क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों की दृष्टि से एशिया के सबसे छोटे देशों में शामिल है। इसकी राजधानी माले है। यह लक्षद्वीप के मिनिकॉय द्वीप के दक्षिण में स्थित है।

15. भारत के कितने राज्य और केंद्रशासित प्रदेश पड़ोसी देशों के साथ स्थलीय सीमा साझा करते हैं?

व्याख्या:

भारत के 16 राज्य और दो केंद्रशासित प्रदेश अंतरराष्ट्रीय स्थलीय सीमा साझा करते हैं। दो केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हैं।

16. भारत के किस पड़ोसी देश ने 1971 के मुक्ति संग्राम के बाद एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित की?

व्याख्या:

बांग्लादेश पहले पूर्वी पाकिस्तान के नाम से जाना जाता था। 26 मार्च 1971 को इसकी स्वतंत्रता की घोषणा हुई। 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तानी सेना के आत्मसमर्पण के बाद बांग्लादेश की स्वतंत्रता सुनिश्चित हुई। इसी कारण 16 दिसंबर को बांग्लादेश में विजय दिवस मनाया जाता है।

17. भारत के किस पड़ोसी देश का राष्ट्रीय दिवस 1 अक्टूबर को मनाया जाता है?

व्याख्या:

चीन प्रत्येक वर्ष 1 अक्टूबर को अपना राष्ट्रीय दिवस मनाता है। इसी दिन 1949 में माओत्से तुंग ने चीन जनवादी गणराज्य की स्थापना की घोषणा की थी। चीन की राजधानी बीजिंग है और इसकी मुद्रा रेनमिन्बी है।

18. दक्षिण अंडमान और लिटिल अंडमान को अलग करने वाला जलमार्ग कौन-सा है?

व्याख्या:

डंकन जलडमरूमध्य दक्षिण अंडमान द्वीप और लिटिल अंडमान द्वीप के बीच स्थित है। यह अंडमान द्वीप समूह का महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है। दस डिग्री चैनल अंडमान और निकोबार द्वीप समूहों को अलग करता है।

19. निम्नलिखित में से किस देश की राजधानी श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे है?

व्याख्या:

श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे श्रीलंका की आधिकारिक विधायी राजधानी है। कोलंबो देश का प्रमुख वाणिज्यिक केंद्र है तथा वहाँ महत्वपूर्ण सरकारी संस्थान भी स्थित हैं।

20. भारत और चीन के बीच मैकमोहन रेखा का निर्धारण किस समझौते के अंतर्गत किया गया था?

व्याख्या:

1914 के शिमला सम्मेलन के दौरान ब्रिटिश भारत और तिब्बत के प्रतिनिधियों के बीच मैकमोहन रेखा निर्धारित की गई थी। इसका नाम ब्रिटिश अधिकारी सर हेनरी मैकमोहन के नाम पर पड़ा। यह भारत-चीन सीमा के पूर्वी क्षेत्र से संबंधित है। चीन इस सीमा निर्धारण को स्वीकार नहीं करता है।

21. भारत और मालदीव के बीच स्थित आठ डिग्री चैनल किन दो द्वीप क्षेत्रों को अलग करता है?

व्याख्या:

आठ डिग्री चैनल लक्षद्वीप के मिनिकॉय द्वीप और मालदीव के बीच स्थित है। नौ डिग्री चैनल मिनिकॉय को लक्षद्वीप के शेष द्वीप समूह से अलग करता है। दस डिग्री चैनल अंडमान और निकोबार द्वीप समूहों को अलग करता है।

22. भारत के निम्नलिखित पड़ोसी देशों में से किसके साथ सबसे लंबी समुद्री सीमा (Maritime Boundary) है?

व्याख्या:

भारत और श्रीलंका के बीच समुद्री सीमा का निर्धारण विभिन्न द्विपक्षीय समझौतों के माध्यम से किया गया है। दोनों देशों के बीच मन्नार की खाड़ी, पाक जलडमरूमध्य और बंगाल की खाड़ी के समुद्री क्षेत्र महत्वपूर्ण हैं।

23. निम्नलिखित में से कौन-सा देश भारत के साथ सबसे लंबी स्थलीय सीमा साझा करने वाले राज्य पश्चिम बंगाल से सीमा साझा नहीं करता है?

व्याख्या:

पश्चिम बंगाल की सीमाएँ तीन पड़ोसी देशों से मिलती हैं—बांग्लादेश, नेपाल और भूटान। पश्चिम बंगाल की बांग्लादेश के साथ लगभग 2,217 किमी लंबी सीमा है, जो किसी भी भारतीय राज्य की बांग्लादेश के साथ सबसे लंबी सीमा है। चीन के साथ पश्चिम बंगाल की सीमा नहीं लगती।

24. डूरंड रेखा का ऐतिहासिक संबंध किन दो क्षेत्रों के बीच सीमा निर्धारण से है?

व्याख्या:

डूरंड रेखा का निर्धारण वर्ष 1893 में ब्रिटिश भारत और अफगानिस्तान के बीच हुआ था। इसका नाम ब्रिटिश अधिकारी सर मॉर्टिमर डूरंड के नाम पर पड़ा। वर्तमान में यह मुख्य रूप से अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा के रूप में जानी जाती है। यह भारत की सीमा रेखा नहीं है।

25. भारत के किस पड़ोसी देश में इस्लाम को संविधान के अनुसार राज्य धर्म घोषित किया गया है?

व्याख्या:

बांग्लादेश के संविधान के अनुच्छेद 2A में इस्लाम को राज्य धर्म घोषित किया गया है। इसी अनुच्छेद में हिंदू, बौद्ध, ईसाई और अन्य धर्मों के समान दर्जे और समान अधिकारों की व्यवस्था भी दी गई है।

Dear Kamyab GS Students 🎉 आपका टेस्ट पूरा हुआ!

निष्कर्ष

भारत के पड़ोसी देश का टॉपिक SSC, रेलवे, UPSSSC, UPPSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस मॉक टेस्ट में दिए गए 25 महत्वपूर्ण प्रश्नों के माध्यम से आप भारत के पड़ोसी देशों की राजधानी, मुद्रा, सीमा रेखा, भौगोलिक स्थिति और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों का अभ्यास किए होंगे। बेहतर तैयारी के लिए सभी प्रश्नों को ध्यानपूर्वक हल करें और उनकी व्याख्या को भी पढ़ें। नियमित रूप से Indian Geography GK Questions और Static GK MCQ का अभ्यास करने से आपकी सामान्य ज्ञान की तैयारी मजबूत होगी। अपनी तैयारी का मूल्यांकन करे और इस टेस्ट को पूरा करें और अपने स्कोर को बेहतर बनाने का प्रयास करें।

इस मॉक टेस्ट को भी हल करें –

Leave a Comment