MBBS Full Form in Hindi: आज के समय में डॉक्टर बनने का सपना लाखों छात्रों का होता है। मेडिकल फील्ड एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें न केवल सम्मान मिलता है बल्कि अच्छी कमाई भी होती है। लेकिन एक चौंकाने वाली बात यह है कि 90% लोगों को MBBS की सही फुल-फॉर्म नहीं पता होता है। और इस कोर्स को कैसे किया जाता है और इसके लिए क्या योग्यता चाहिए यह भी नहीं मालूम होता है। यह सब जानकारी आज के इस लेख में मैं आपको MBBS Full Form In Hindi बताने वाला हूँ। आप इस लेख को पूरा अंत तक जरूर पढ़ें।

MBBS Full Form in Hindi – MBBS की फुल फॉर्म क्या है?
MBBS का फुल फॉर्म English में Bachelor of Medicine and Bachelor of Surgery होता है। और इसे हिन्दी में बैचलर ऑफ मेडिसिन और बैचलर ऑफ सर्जरी (चिकित्सा स्नातक और शल्य चिकित्सा स्नातक) कहा जाता है।
हमने एमबीबीएस का फुल फॉर्म जान लिया चलिए अब जानते हैं एमबीबीएस क्या होता है। (MBBS Kya Hota Hai)और इसे करने के लिए क्या-क्या योग्यताएं होनी चाहिए।
MBBS क्या है? MBBS Kya Hai
MBBS एक undergraduate medical course है। इस कोर्स को पूरा करने के बाद आप एक certified doctor बन सकते हैं। यह कोर्स मेडिकल साइंस से जुड़ा होता है। इस कोर्स में आपको शरीर की संरचना, शरीर की बीमारियों, इलाज और सर्जरी के बारे में पढ़ाया जाता है।
MBBS कोर्स की अवधि
MBBS कोर्स की कुल अवधि 5.5 साल होती है। इसमें आपको 4.5 साल पढ़ाई (theory + practical) और 1 साल internship (hospital training) शामिल होती है। इंटर्नशिप के दौरान आपको असली मरीजों के साथ काम करने का अनुभव मिलता है।
MBBS करने के लिए योग्यता?
MBBS में admission लेने के लिए आपको कुछ जरूरी योग्यता पूरी करनी होती है। 12वीं में Physics, Chemistry, Biology होना चाहिए और कम से कम 50% marks होने चाहिए। (आरक्षित वर्ग के लिए छूट मिलती है)
MBBS में एडमिशन कैसे लें?
भारत में MBBS में एडमिशन लेने के लिए एक ही मुख्य exam होता है। NEET जिसका पूरा नाम National Eligibility cum Entrance Test होता है। आपको सबसे पहले NEET exam के लिए apply करना होगा उसके बाद Exam clear करें फिर Rank के अनुसार counseling होती है। अब Government या Private college में admission मिलता है।
इसे भी पढ़ें – SSC Full Form in Hindi | SSC क्या होता है? जानें पूरी जानकारी
MBBS की फीस कितनी होती है?
अब आपके मन में यह सवाल आता होगा कि MBBS की फीस (mbbs ki fees kitni hai) कितनी है तो आपको बता दूं यह कॉलेज पर निर्भर करता है। अगर Government College है तो उसमें ₹10,000 – ₹1,00,000 प्रति वर्ष लगता है और Private College में ₹10 लाख – ₹25 लाख प्रति वर्ष लग सकता है।
ज़्यादातर छात्र government college target करते हैं।
MBBS में क्या पढ़ाया जाता है?
MBBS कोर्स में कई subjects पढ़ाए जाते हैं, जैसे:
- Anatomy (शरीर की संरचना)
- Physiology (शरीर का कार्य)
- Biochemistry
- Pathology
- Pharmacology
- Microbiology
- Surgery
- Medicine
यह सभी subjects आपको एक complete doctor बनने में मदद करते हैं।
चलिए अब जानते हैं MBBS के बाद क्या करियर ऑप्शन है।
MBBS के बाद करियर विकल्प
MBBS करने के बाद आपके पास कई career options होते हैं:
- General Physician जिसमें आप एक सामान्य डॉक्टर बन सकते हैं
- Specialist Doctor इसमें आप MD या MS करके specialist बन सकते हैं
- Surgeon सर्जरी में करियर बना सकते है।
- Government Job – सरकारी अस्पताल या health department में नौकरी
- Private Clinic – अपना खुद का clinic खोल सकते है।
MBBS के बाद सैलरी
देखिए MBBS के बाद सैलरी आपके experience और काम पर निर्भर करती है।
- Fresher: ₹30,000 – ₹80,000 प्रति महीना
- Experienced: ₹1 लाख – ₹5 लाख+ प्रति महीना
अगर आप specialist बन जाते हैं तो income और भी ज्यादा बढ़ जाती है।
निष्कर्ष (Conclusion)
हमें उम्मीद है आपको MBBS Full Form In Hindi के बारे में अच्छे से समझ आ गया होगा और जो भी आपके मन में सवाल था उन सब का आंसर आपको मिल गया होगा। इस लेख को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।
इसे भी पढ़ें – B.Sc Full Form in Hindi: बीएससी कोर्स क्या है, डिग्री के प्रकार और करियर ऑप्शंस की पूरी जानकारी
B.A Full Form in Hindi: 12th के बाद सबसे पॉपुलर कोर्स क्यों है बी.ए, और जानें करियर ऑप्शन