CGSSB Assistant Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन शुरू

CG Assistant Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में जिन बच्चों का सपना टीचर बनने का था उनके लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है। CGSSB Assistant Teacher Recruitment 2026 Notification Out इसमें बोर्ड ने सहायक शिक्षक के 2,292 पदों पर भर्ती निकाली है। जो लोग टीचर बनना चाहते हैं वह इस भर्ती के लिए आवेदन जरूर करे चलिए पूरा विस्तार से जानते है।

CGSSB Assistant Teacher Recruitment 2026

CGSSB Assistant Teacher Recruitment 2026

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड (CGSSB) के द्वारा सहायक शिक्षक के 2,292 पदों पर भर्ती के लिए Notification जारी कर दी है। इनमें सहायक शिक्षक (ई-कैडर) के 795 पद और सहायक शिक्षक (टी-कैडर) के 1,497 पद शामिल हैं। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह कर सकते है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 21 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने के लिए आप CG Vyapam की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

CGSSB Assistant Teacher Recruitment 2026 Important Dates

CGSSB Assistant Teacher भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सभी महत्वपूर्ण तारीखों के बारे में जानकारी होनी चाहिए।

महत्वपूर्ण कार्यक्रमतिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू24 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि21 अगस्त 2026, शाम 5:00 बजे तक
आवेदन फॉर्म सुधार22 से 24 अगस्त 2026, शाम 5:00 बजे तक
संभावित एडमिट कार्ड5 अक्टूबर 2026
संभावित परीक्षा तिथि11 अक्टूबर 2026
परीक्षा का समयसुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक
परीक्षा केंद्रछत्तीसगढ़ के 16 जिला मुख्यालय

CGSSB Assistant Teacher Vacancy 2026: पदों की जानकारी

CGSSB Assistant Teacher Recruitment 2026 के तहत असिस्टेंट टीचर के लिए कुल 2,292 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें E-Cadre और T-Cadre के पद शामिल हैं।

पद का नामपदों की संख्या
Assistant Teacher (E-Cadre)795
Assistant Teacher (T-Cadre)1,497
कुल पद2,292

CGSSB Assistant Teacher Application Fee 2026

CGSSB Assistant Teacher भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फॉर्म भरते समय किया जाएगा।

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/अनारक्षित (General/UR)₹350
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)₹250
SC/ST/दिव्यांग (PwD)₹200

छत्तीसगढ़ के स्थानीय उम्मीदवारों को वापस मिलेगी परीक्षा फीस

छत्तीसगढ़ सरकार के नियमों के अनुसार, छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी उम्मीदवार यदि परीक्षा में शामिल होते हैं, तो परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद उनका परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जाएगा। परीक्षा शुल्क की राशि उसी बैंक खाते में वापस की जाएगी, जिस खाते का उपयोग फीस का भुगतान करते समय किया गया था। इसलिए उम्मीदवार आवेदन शुल्क जमा करते समय बैंक और भुगतान संबंधी जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लें।

CGSSB Assistant Teacher Notification 2026 Eligibility Criteria

छत्तीसगढ़ असिस्टेंट टीचर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है। उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं (कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ) पास होना। डीएलएड, बीएलएड या डीएड की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा 21 से 35 वर्ष के बीच है। आयु सीमा में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी।

CGSSB Assistant Teacher Age Limit

CGSSB Assistant Teacher Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु निर्धारित सीमा के भीतर होनी चाहिए।

विवरणआयु
न्यूनतम आयु21 वर्ष
अधिकतम आयु35 वर्ष
आयु की गणना1 जनवरी 2026 के अनुसार

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ शासन के लागू नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिल सकती है। अपनी श्रेणी के अनुसार मिलने वाली आयु छूट की पुष्टि आधिकारिक भर्ती नियमों से जरूर करें।

How to Apply for CGSSB Assistant Teacher Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

चलिए अब जानते हैं छत्तीसगढ़ असिस्टेंट टीचर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कैसे करें जो नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर के आसानी से आवेदन कर सकते है।

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले आप छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) या CGSSB की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in या cgssb.cgstate.gov.in पर जाएं।
  2. प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन पूरा करें: यदि आपने पोर्टल पर पहले से Profile Registration नहीं किया है, तो सबसे पहले आप अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें। पहले से रजिस्टर्ड उम्मीदवार अपनी मौजूदा प्रोफाइल का उपयोग कर सकते हैं।
  3. फोटो अपलोड करें: अपनी हाल की फोटो हल्के रंग के बैकग्राउंड के साथ अपलोड करें। फोटो JPG/JPEG फॉर्मेट में होनी चाहिए और उसका साइज 50 KB से 100 KB के बीच होना चाहिए।
  4. हस्ताक्षर अपलोड करें: इसके बाद अपने हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अलग से JPG/JPEG फॉर्मेट में अपलोड करें। हस्ताक्षर की फाइल का साइज भी 50 KB से 100 KB के बीच होना चाहिए।
  5. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें: अपनी रजिस्टर्ड प्रोफाइल से लॉगिन करने के बाद LSAT26 परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म खोलें। आवेदन में मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  6. आवेदन शुल्क जमा करें: अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
  7. आवेदन फॉर्म Submit करें: आवेदन में दर्ज सभी जानकारियों को एक बार ध्यान से जांच लें। जानकारी सही होने पर SUBMIT बटन पर क्लिक करें। Submit करने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी।
  8. आवेदन का प्रिंटआउट रखें: आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद उसका फाइनल प्रिंटआउट डाउनलोड कर लें और इसे अपने आप सुरक्षित रखें।

CGSSB Assistant Teacher Recruitment 2026 FAQs

Q. CGSSB Assistant Teacher Recruitment 2026 में कितने पद हैं?

Ans. CGSSB Assistant Teacher Recruitment 2026 के तहत कुल 2,292 पद हैं।

Q. CGSSB Assistant Teacher भर्ती 2026 के आवेदन कब शुरू हुए हैं?

Ans. ऑनलाइन आवेदन 24 जुलाई 2026 से शुरू हो चुके हैं।

Q. CGSSB Assistant Teacher Recruitment 2026 की Last Date क्या है?

Ans. ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 अगस्त 2026 शाम 5:00 बजे तक है।

Q. CGSSB Assistant Teacher की परीक्षा कब होगी?

Ans. लिखित परीक्षा संभावित रूप से 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

इसे भी पढ़ें Railway Recruitment 2026: ग्रेजुएट पास युवाओं के लिए रेलवे ने निकाली 119 पदों पर भर्ती जल्द करें आवेदन

Categories Job

Leave a Comment