Railway Recruitment 2026: ग्रेजुएट पास युवाओं के लिए रेलवे ने निकाली 119 पदों पर भर्ती जल्द करें आवेदन

Railway Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए रेलवे ने खुशखबरी दी रेलवे ने ग्रेजुएट पास युवाओं के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से सेक्शन कंट्रोलर के लिए 119 पदों पर भर्ती निकल दी है। इसमें आपको जिन लोगों का सपना ही रेलवे में जॉब करने का वो लोग इस फॉर्म को जरूर भरे चलिए जानते है इसके बारे में कैसे अप्लाई करें।

Railway Recruitment 2026

जो लोग ग्रेजुएट है उन लोगों के लिए रेलवे ने सेक्शन कंट्रोलर पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें आपका सलेक्शन हो जाता है तो आपको शुरुआती वेतन 35400 रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जायेगा। और इसका आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से स्टार्ट कर दिया गया है। आपलोग इस भर्ती में शामिल होने के लिए स्वयं ही ऑनलाइन माध्यम से रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 14 अगस्त एवं फीस जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026 निर्धारित है।

Railway Recruitment 2026

Railway Recruitment 2026 Apply Online Date

रेलवे ने सेक्शन कंट्रोलर पदों पर जो भर्ती निकाली हैं उसकी अप्लाई डेट की बात करे तो उसे 15 जुलाई से स्टार्ट कर दिया गया है और आप 14 अगस्त तक अप्लाई कर सकते हैं हालांकि 14 अगस्त (Railway Recruitment 2026 Apply Last Date) लास्ट डेट है। और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026 तक है।

फॉर्म में सुधार करने का मिलेगा मौका

फॉर्म भरने के टाइम पर कई बार कुछ ना कुछ गड़बड़ी हो जाती है तो ऐसे में रेलवे की ओर से उनको फॉर्म में सुधार का मौका दिया जायेगा। करेक्शन विंडो 17 अगस्त से 26 अगस्त तक ओपन होगी। कोशिश करें फॉर्म भरने के टाइम पर सही-सही भरे ताकि आपको बाद में कोई परेशानी न आए।

Railway Recruitment 2026 Eligibility Criteria

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आप किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएट होने चाहिए किसी भी स्ट्रीम से। तभी आप आवेदन कर पाएंगे।

Also Read: B.A Full Form in Hindi: 12th के बाद सबसे पॉपुलर कोर्स क्यों है बी.ए, और जानें करियर ऑप्शन

Age Limit

अगर आयु सीमा (age limit) की बात करे तो इसमें अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 33 साल से ज्यादा न हो। ऊपरी आयु में ओबीसी को 3 साल, एससी/ एसटी को 5 साल एवं अन्य आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 को ध्यान में रखकर होगी।

आवेदन कैसे करें: How to Apply Railway RRB Section Controller CEN 03/2026 Recruitment 2026 for 119 Post

चलिए आवेदन करने की प्रक्रिया (Step-by-Step in Hindi) को स्टेप बाय स्टेप समझते हैं।

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण

  1. सबसे पहले RRB Apply Portal पर जाएं।
  2. अब होमपेज पर ‘Apply’ या ‘New Registration’ लिंक पर क्लिक करे।
  3. यहां पर अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर पंजीकरण (Registration) पूरा करें।

स्टेप 2: लॉग इन और फॉर्म भरना

  1. पंजीकरण के बाद प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करे।
  2. RRB Section Controller CEN 03/2026 भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  3. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता (ग्रेजुएशन डिटेल्स) और अन्य आवश्यक विवरण ध्यानपूर्वक भरें।
  4. इसके बाद अपना पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  5. आपकी जो श्रेणी (General/OBC/SC/ST/EWS) हो उसके अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन (Net Banking, UPI, या Debit/Credit Card) के माध्यम से करें।
  6. इतना हो जाने के बाद आवेदन की अंतिम समीक्षा करें (Preview) और फॉर्म को सबमिट (Submit) कर देना है।
  7. उसके बाद आवेदन का प्रिंटआउट (Print) सुरक्षित निकाल कर रख लेना है अपने पास।

आवेदन फीस कितना है?

रेलवे सेक्शन कंट्रोलर आवेदन पत्र की फीस की बात करे तो अनरिजर्व, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 500 रुपये जमा करना होगा वहीं एससी, एसटी, पीएच एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को 250 रुपये का भुगतान करना होगा।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयनित होने के लिए सबसे पहले आपको CBT एग्जाम में भाग लेना होगा। इस परीक्षा में पास होने के बाद आपको CBAT के लिए आमंत्रित किया जायेगा। फिर आपको डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में भाग लेना होगा। फाइनल लिस्ट सीबीटी एवं सीबीएटी को ध्यान में रखकर तैयार होगी।

वेतन: RRB Section Controller ki salary

इसमें सैलरी कीबात की जाए तो चयनित होने वाले उम्मीदवारों को शुरुआती वेतन 35400 रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जायेगा।

Categories Job

Leave a Comment