पर्यावरण प्रदूषण पर निबंध। 100 शब्दों में, 250 शब्दों में और 500 शब्दों में।

हम सभी ने प्रदूषण (Pollution) का नाम अक्सर सुना है वो चाहे समाचार पत्रों में या फिर किसी सोशल मीडियो प्लेटफार्म पर लेकिन सवाल यह है कि प्रदूषण क्या हैं। और इसे कैसे कम किया जा सकता है। 

हम आज इस लेख के माध्यम से यह जानेंगे कि प्रदूषण पर निबंध कैसे लिखते हैं (Paryavaran pradushan par nibandh likhen) और प्रदूषण को कम करने के लिए हमे क्या करना चाहिए। यह लेख हर बच्चे को पढ़नी चाहिए। वो किसी भी क्लास में पढ़ता हो उसे पर्यावरण प्रदूषण के बारे में जानकारी होनी चाहिए। मैं इस लेख में आपको 100 शब्दों , 250 शब्दों और 500 शब्दों में निबंध लिख कर बताने वाला हूं आप इस लेख को पढ़ कर अपने परीक्षा में पर्यावरण प्रदूषण पर निबंध लिख पाएंगे तो चलिए पढ़ना शुरू करते है। 

पर्यावरण प्रदूषण पर निबंध

पर्यावरण प्रदूषण पर निबंध 100 शब्दों में – Essay On Pollution In 100 Words

हम सभी के जीवन के लिए ऑक्सीजन, पानी, पेड़-पौधे, और प्राकृतिक संसाधन सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। लेकिन तेजी से बढ़ते प्रदूषण अब हमारे लिए गंभीर समस्या है। आए दिनों पेड़ो की कटाई, कारखानों का धुआँ, वाहनों से निकलने वाली धुआँ, प्लास्टिक और कचरा यह सभी प्रदूषण के प्रमुख कारण हैं। इस प्रदूषण के कारण मनुष्यों में अनेक बीमारियाँ फैलती है। 

पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं पर भी इसका  बुरा असर पड़ता है। जल प्रदूषण से हमें पीने योग्य पानी की कमी हो रही है। इस संकट से निपटने के लिए हमें प्रदूषण कम करने के लिए अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए तथा प्लास्टिक का कम उपयोग करना होगा और कचरे को उचित स्थान पर फेकना होगा और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की आदत डालनी चाहिए। अपने आस पास साफ सफाई रखना होगा और दूसरों को भी इसके बारे में बताना होगा।

पर्यावरण प्रदूषण पर निबंध 250 शब्दों में – Essay On Pollution In 250 Words

पर्यावरण हमारे जीवन का आधार है। हमें जीवित रहने के लिए स्वच्छ वायु, जल, मिट्टी और प्राकृतिक संसाधनों की जरूरत होती है। जब इन प्राकृतिक तत्वों में हानिकारक पदार्थ मिल जाते हैं और उनका संतुलन बिगड़ जाता है, तो इसे पर्यावरण प्रदूषण कहते हैं। आज प्रदूषण पूरी दुनिया के सामने एक गंभीर समस्या बन चुका है। प्रदूषण मुख्य रूप से चार प्रकार का होता है – वायु, जल, मृदा और ध्वनि प्रदूषण।

वायु प्रदूषण मुख्य रूप से कारखानों से निकलने वाले धुआं, वाहनों और जलती हुई आग से निकलने वाली जहरीली गैसों के कारण होता है। वायु प्रदूषण  के कारण अस्थमा, सांस से जुड़ी समस्याएं और फेफड़ों की कार्यक्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। नदियों और तालाबों में कचरा तथा गंदा पानी डालने से जल प्रदूषित होता है। इससे जल जीवन की गुणवत्ता में कमी आती है, जल प्रदूषण से न केवल मनुष्य, बल्कि जल जीवों का भी जीवन संकट में पड़ जाता है। 

तेज आवाज वाले वाहन, मशीनें और लाउडस्पीकर ध्वनि प्रदूषण का कारण बनते हैं। जिससे सुनने में कठिनाई और मानसिक तनाव का कारण बनता हैं। मृदा प्रदूषण में रसायनों, कीटनाशकों और अपशिष्टों का अत्यधिक प्रयोग शामिल है, जो मिट्टी की उर्वरता को नष्ट करता है। प्रदूषण के कारण पेड़-पौधों, पशु-पक्षियों और अन्य जीवों को भी नुकसान पहुँचता है। इसके कारण जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याएँ भी बढ़ रही हैं।

प्रदूषण को रोकने के लिए हमें प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए हमें स्वच्छता की दिशा में कदम बढ़ाने होंगे और प्रदूषण के बारे में लोगों को बताना होगा इसके साथ पर्यावरण संरक्षण के उपायों को अपनाना होगा। इससे हम अपने और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित कर सकते हैं।

पर्यावरण प्रदूषण पर निबंध 500 शब्दों में – Essay On Pollution In 500 Words

चलिए अब पर्यावरण प्रदूषण पर निबंध 500 शब्दों में (Paryavaran pradushan par nibandh hindi me) लिखते है। इसमें हम पर्यावरण प्रदूषण के प्रकार, कारण, दुष्प्रभाव और उसको रोकने के क्या उपाय हैं उन सभी के बारे में जानेंगे।

प्रस्तावना

पृथ्वी एकमात्र ऐसा ग्रह है, जहां जीवन सम्भव है। यहां मौजूद हवा, पानी और मिट्टी जैसे संसाधन उपलब्ध हैं। यदि हम उन्हें प्रदूषित करते है। तो हम खुद को मुश्किल में डाल रहे हैं। हर दिन प्रदूषण का स्तर बढ़ता ही जा रहा है। बढ़ते प्रदूषण से मानव जीवन पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ेगा। हम सब को मिलकर पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में अपना योगदान देना चाहिए। जिससे हम सभी लोग स्वस्थ जीवन जी सकें।

पर्यावरण प्रदूषण के प्रकार – Paryavaran pradushan ke prakar

पर्यावरण प्रदूषण मुख्य रूप से चार प्रकार के होते है। जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण, मृदा प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण 

  • जल प्रदूषण (Water Pollution) जल में अशुद्धता, कचरा, जहरीले पदार्थ इत्यादि से जल प्रदूषण होता है। नदी, तालाब इन सब में कचरा फेंकने से जल प्रदूषण बढ़ता इसके साथ जानवरों पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है क्योंकि जानवर नदी तालाब में पानी पीने आते है।
  • वायु प्रदूषण (Air Pollution) वातावरण में वायु को प्रदूषित करना वायु प्रदूषण कहलाता है। फैक्ट्रियों से निकलने वाले जहरीले गैस, वाहनों से निकलने वाले गैस इत्यादि हवा में मिलकर वायु प्रदूषण को जन्म देते हैं। 
  • भूमि/मृदा प्रदूषण (Soil Pollution) – अपशिष्ट और अजैव निम्नीकरणीय सामग्री को मिट्टी में जमा करने से मिट्टी या भूमि प्रदूषण होता है। मिट्टी में कचरा, जहरीले दवाओं का मिट्टी/खेतो में डालने से मिट्टी को अनुपजाऊ बना देता है इससे पेड़ पौधे और फसल के लिए हानिकारक होता है। मृदा प्रदूषण से खेतो में फसल की पैदावार कम होता है।
  • ध्वनि प्रदूषण (Noise Pollution) – तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाना, डीजे बजाना और तेज आवाज वाले वाहन इन अब से ध्वनि प्रदूषण होता है। हमें लाउडस्पीकर और डीजे की कम आवाज में बजाना चाहिए ताकि ध्वनि प्रदूषण कम हो।

प्रदूषण के प्रमुख कारण

पर्यावरण प्रदूषण के प्रमुख कारण है जो निम्नलिखित है।

  • औद्योगीकरण : बड़ी बड़ी फैक्ट्रीयों का जहरीली सीधे हवा में छोड़ दिया जाता है इसके साथ ही जो गंदे पानी और कचड़े होते हैं उसे भी पाइप लाइन के माध्यम से नदी में गिरा दिया जाता है। जिससे पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता है।
  • आधुनिकीकरण : आज कल इतने ज्यादा संसाधन हो गए है उसके साथ प्रदूषण भी होते है। अब कोई कम दूरी के लिए साइकिल भी नहीं यूज करता है वह बाइक से जाना पसंद करता है। और प्लास्टिक का ज्यादा इस्तेमाल करना यह सब प्रदूषण ही है।
  • रसायनों का प्रयोग : हम सभी खेत में फसल बोते हैं लेकिन उसका पैदावार बढ़ाने और जल्दी पैदा होने के लिए तमाम प्रकार के रासायनिक उर्वरक और कीटनाशक दवाओं का प्रयोग करते है। इससे पैदावार तो होता है लेकिन उसको खाने से कई तरह के बीमारियों का भी जन्म होता है। और उन रासायनिक उर्वरक और कीटनाशक दवाओं का प्रयोग से मृदा प्रदूषण भी होता है।
  • प्राकृतिक कारण : कभी-कभी प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूस्खलन होना, बाढ़ का आना, ज्वालामुखी विस्फोट आदि को प्रदूषण पैदा करने के लिए भी जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।

पर्यावरण प्रदूषण के दुष्प्रभाव

पर्यावरण प्रदूषण मानव जीवन के स्वास्थ्य, प्रकृति और पूरी पृथ्वी के लिए बहुत ही गंभीर खतरा है। जिसके निम्नलिखित दुष्प्रभाव है।

  • बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण हृदय रोग, श्वसन संबंधी बीमारियां जैसे अस्थमा, फेफड़ो का कैंसर इत्यादि तरह की बीमारियां बढ़ रही है।
  • जल प्रदूषण से हैजा, दस्त, पीलिया और पेट के संक्रमण जैसी बीमारियां फैलती है।
  • ध्वनि प्रदूषण से अत्यधिक शोर से मानसिक तनाव, चिड़चिड़ापन, उच्च रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) और सुनने की शक्ति कम होने की समस्या होती है।

प्रदूषण रोकने के उपाय

चलिए अब जानते है प्रदूषण को रोकने के उपाय क्या क्या हैं

  • पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए हमे अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए क्योंकि पेड़ हवा को साफ करते है। और कार्बन डाइऑक्साइड सोखते है।
  • प्लासटिक का उपयोग कम करना चाहिए। कूड़ा फेकने के लिए कूड़ेदान का प्रयोग करे। प्लास्टिक को कभी भी नहीं जलाएं।
  • कही आने जाने के लिए निजी वाहनों के बजाय बस, मेट्रो, ऑटो या सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करे। कही कम दूरी पर जाने के लिए साइकिल का प्रयोग करे।
  • हमे अपने आस पास साफ सफाई करनी चाहिए। गंदे पानी को नदी तालाब में नहीं छोड़ना चाहिए उसके साथ ही हमे कचड़े को भी नदी तालाब में नहीं फेकना चाहिए।

निष्कर्ष

मैं उम्मीद करता हु आपको यह लेख पढ़ कर पर्यावरण प्रदूषण पर निबंध लिखने आ गया होगा और प्रदूषण के बारे में जानकारी हो गई होगी। इस लेख को अपने दोस्तो के साथ शेयर करें और लोगों को बताए पर्यावरण प्रदूषण के बारे में और जितना हो सके प्रदूषण को कम करने में अपना योगदान दें। धन्यवाद

इसे भी पढ़ें

Important Links

दोस्तों आप यहां दिए गए लिंक को क्लिक करने Whatsapp group का ज्वॉइन कर ले लें यहां पर हम डेली पोस्ट शेयर करते रहते है।

Whatsapp groupClick Here
PDF Download Click Here

Leave a Comment