SSC CGL GK-GS Mock Test – 25 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर एवं व्याख्या सहितSSC CGL परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह SSC CGL Mock Test 2026 General Awareness विशेष रूप से तैयार किया गया है। इस मॉक टेस्ट में सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन के 25 महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) शामिल हैं, जो SSC CGL के साथ-साथ SSC GD, CHSL, MTS और CPO जैसी परीक्षाओं के लिए भी उपयोगी हैं।
सभी विषयों के टेस्ट, मॉडल पेपर और सीधे अपडेट्स अपने फोन पर पाने के लिए जॉइन करें WhatsApp ग्रुप!

SSC CGL Mock Test 2026 General Awareness
इस मॉक टेस्ट में भारतीय इतिहास, कला एवं संस्कृति, भारतीय संविधान, अर्थव्यवस्था, सरकारी योजनाएँ, भूगोल और विविध सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न दिए गए हैं। प्रत्येक प्रश्न में चार विकल्प, सही उत्तर और संक्षिप्त व्याख्या शामिल है, जिससे विद्यार्थी अपनी तैयारी का मूल्यांकन करने के साथ-साथ महत्वपूर्ण तथ्यों को भी आसानी से समझ सकते हैं। इस मॉक टेस्ट को पूरा हल करे और अपनी तैयारी को बेहतर बनाने।
📊 KAMYAB GS MOCK TEST RESULT
शेष प्रश्न: 25
1. भारतीय संविधान के किस भाग में नागरिकता से संबंधित प्रावधान दिए गए हैं?
भारतीय संविधान के भाग II में अनुच्छेद 5 से 11 तक नागरिकता संबंधी प्रावधान हैं। अनुच्छेद 11 संसद को नागरिकता से संबंधित कानून बनाने की शक्ति देता है। भारतीय नागरिकता अधिनियम 1955 में पारित किया गया था।
2. भारतीय करेंसी नोटों के पीछे मुद्रित भाषा पैनल में निम्नलिखित में से कौन-सी भाषा शामिल है?
भारतीय बैंक नोटों के पीछे भाषा पैनल में 15 भाषाएँ शामिल हैं, जिनमें नेपाली भी एक है। इसके अतिरिक्त असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, संस्कृत, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं।
3. उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध चिकनकारी हस्तकला मुख्य रूप से किस शहर से संबंधित है?
चिकनकारी उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध पारंपरिक कढ़ाई कला है, जिसका प्रमुख केंद्र लखनऊ है। इसमें कपड़ों पर बारीक हाथ की कढ़ाई की जाती है। लखनऊ चिकनकारी को 2008 में GI टैग प्रदान किया गया था।
4. भारतीय संविधान सभा में उद्देश्य संकल्प किस तारीख को प्रस्तुत किया गया था?
पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 13 दिसंबर 1946 को संविधान सभा में उद्देश्य संकल्प प्रस्तुत किया था। इसे 22 जनवरी 1947 को स्वीकार किया गया। यही संकल्प आगे चलकर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का आधार बना।
5. महाबलीपुरम के प्रसिद्ध पंचरथ स्मारकों का निर्माण किस पल्लव शासक के शासनकाल में करवाया गया था?
महाबलीपुरम के पंचरथ स्मारकों का निर्माण पल्लव शासक नरसिंहवर्मन प्रथम (मामल्ल) के शासनकाल में हुआ था। ये एकाश्म वास्तुकला के उत्कृष्ट उदाहरण हैं। इनके नाम धर्मराज, भीम, अर्जुन, नकुल-सहदेव और द्रौपदी रथ हैं। महाबलीपुरम के स्मारक 1984 में UNESCO विश्व धरोहर सूची में शामिल हुए।
6. हिमालय पर्वत का निर्माण मुख्य रूप से किस भू-अभिनति (Geosyncline) से संबंधित है?
हिमालय का निर्माण टेथिस सागर में जमा अवसादों के वलन और भारतीय प्लेट के यूरेशियाई प्लेट से टकराने के कारण हुआ। हिमालय एक नवीन वलित पर्वत है। अरावली भारत की प्राचीन वलित पर्वत श्रृंखलाओं में से एक है।
7. भारत के राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) को 1992 में निगमित किया गया था। इसे 1993 में SEBI से मान्यता मिली और 1994 में इसका परिचालन शुरू हुआ। भारत का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज BSE है, जिसकी स्थापना 1875 में हुई थी।
8. दिल्ली सल्तनत के किस शासक का प्रसिद्ध सेनापति जफर खान था?
जफर खान अलाउद्दीन खिलजी का प्रसिद्ध सेनापति था। उसने मंगोल आक्रमणकारियों के विरुद्ध युद्धों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अलाउद्दीन खिलजी ने 1296 से 1316 ई. तक शासन किया और बाजार नियंत्रण व्यवस्था लागू की।
9. ऋग्वेद की पांडुलिपियों को UNESCO के Memory of the World Register में किस वर्ष शामिल किया गया था?
ऋग्वेद की पांडुलिपियों को वर्ष 2007 में UNESCO के Memory of the World Register में शामिल किया गया था। ऋग्वेद चारों वेदों में सबसे प्राचीन है। इसमें 10 मंडल, 1028 सूक्त और लगभग 10,600 मंत्र हैं। इसकी भाषा वैदिक संस्कृत है।
10. पंप, पोन्न और रन्न को किस भाषा के साहित्य के तीन रत्न कहा जाता है?
पंप, पोन्न और रन्न कन्नड़ साहित्य के तीन प्रमुख कवि थे। पंप की प्रसिद्ध रचनाएँ आदिपुराण और विक्रमार्जुन विजय हैं। इन कवियों ने कन्नड़ साहित्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
11. प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (PMAY-G) के अंतर्गत मैदानी क्षेत्रों में केंद्र और राज्य सरकार के बीच वित्तीय सहायता का अनुपात कितना है?
PMAY-G के अंतर्गत मैदानी क्षेत्रों में केंद्र और राज्य सरकार के बीच सहायता का अनुपात 60:40 है। पूर्वोत्तर और हिमालयी राज्यों में यह अनुपात 90:10 है। केंद्रशासित प्रदेशों में केंद्र सरकार 100% सहायता देती है।
12. न्यीशी (Nyishi), अपातानी (Apatani) और बोकर (Bokar) भाषाएँ मुख्य रूप से किस राज्य में बोली जाती हैं?
न्यीशी, अपातानी और बोकर भाषाएँ अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न जनजातीय समुदायों से संबंधित हैं। राज्य में आदि, गालो, मोनपा और मिश्मी जैसी कई अन्य जनजातियाँ भी निवास करती हैं।
13. छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को UNESCO की विश्व धरोहर सूची में किस वर्ष शामिल किया गया था?
मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को 2004 में UNESCO विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया था। इसका निर्माण 1878 में शुरू हुआ और लगभग 10 वर्षों में पूरा हुआ। इसे वास्तुकार एफ. डब्ल्यू. स्टीवेंस ने डिजाइन किया था।
14. मेखला-चादर (Mekhela Chador) किस भारतीय राज्य की महिलाओं की पारंपरिक पोशाक है?
मेखला-चादर असम की महिलाओं की पारंपरिक पोशाक है। मेखला शरीर के निचले हिस्से में पहना जाने वाला वस्त्र है, जबकि चादर ऊपरी हिस्से को ढकती है। इसे मुगा, एरी और पट सिल्क से भी बनाया जाता है।
15. महाराष्ट्र के प्रसिद्ध संत चोखामेला का संबंध किस भक्ति परंपरा से था?
संत चोखामेला महाराष्ट्र के प्रसिद्ध वारकरी संत और भगवान विट्ठल के भक्त थे। वारकरी संप्रदाय का प्रमुख केंद्र पंढरपुर है। संत ज्ञानेश्वर, नामदेव, एकनाथ और तुकाराम भी इस भक्ति परंपरा के प्रमुख संत थे।
16. पाल वंश के किस शासक ने विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना करवाई थी?
विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना पाल शासक धर्मपाल ने आठवीं शताब्दी के उत्तरार्ध में करवाई थी। यह प्राचीन भारत का प्रसिद्ध बौद्ध शिक्षा केंद्र था। इसके अवशेष वर्तमान बिहार के भागलपुर जिले के अंतिचक में स्थित हैं।
17. भारतीय संविधान में समान कार्य के लिए समान वेतन का सिद्धांत किस अनुच्छेद में वर्णित है?
अनुच्छेद 39(d) में पुरुषों और महिलाओं के लिए समान कार्य के समान वेतन का प्रावधान है। यह राज्य के नीति-निदेशक तत्वों का हिस्सा है। नीति-निदेशक तत्व संविधान के भाग IV में अनुच्छेद 36 से 51 तक दिए गए हैं।
18. फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत किस तारीख को की गई थी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 अगस्त 2019 को फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य नागरिकों को फिटनेस और शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करना है। 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस भी मनाया जाता है।
19. भारत में प्राथमिक विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना को संगठित रूप में शुरू करने का श्रेय किस राज्य को दिया जाता है?
तमिलनाडु में मुख्यमंत्री के. कामराज के कार्यकाल में 1956 में मध्याह्न भोजन योजना को संगठित रूप से शुरू किया गया था। राष्ट्रीय स्तर पर केंद्र प्रायोजित मध्याह्न भोजन कार्यक्रम 15 अगस्त 1995 को शुरू हुआ था।
20. भारतीय संविधान में ‘विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया’ (Procedure Established by Law) की अवधारणा किस देश से ली गई है?
भारतीय संविधान में ‘विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया’ की अवधारणा जापान के संविधान से ली गई है। इसका उल्लेख भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 में है, जो जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के संरक्षण से संबंधित है।
21. मुंबई स्थित गेटवे ऑफ इंडिया का शिलान्यास किस वर्ष किया गया था?
गेटवे ऑफ इंडिया का शिलान्यास 31 मार्च 1911 को किया गया था। इसका निर्माण जॉर्ज पंचम और महारानी मैरी के भारत आगमन की स्मृति में हुआ। इसका डिजाइन जॉर्ज विटेट ने तैयार किया और निर्माण 1924 में पूरा हुआ।
22. वर्ष 2022 में भारत के आधिकारिक G20 शेरपा के रूप में किसे नियुक्त किया गया था?
अमिताभ कांत को वर्ष 2022 में भारत का G20 शेरपा नियुक्त किया गया था। वे नीति आयोग के पूर्व CEO और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। भारत ने वर्ष 2023 में G20 की अध्यक्षता की थी।
23. भारतीय प्रेस परिषद (Press Council of India) की पहली महिला अध्यक्ष कौन बनी थीं?
न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई भारतीय प्रेस परिषद की पहली महिला अध्यक्ष बनी थीं। उन्होंने 17 जून 2022 को कार्यभार संभाला था। वे सर्वोच्च न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश हैं।
24. भारत में वर्ष 1943 में तैयार की गई पहली प्रमुख सड़क विकास योजना किस नाम से जानी जाती है?
नागपुर रोड प्लान वर्ष 1943 में तैयार किया गया था। यह 1943 से 1963 तक की 20 वर्षीय योजना थी। इसमें सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग, प्रमुख जिला सड़कें और ग्रामीण सड़कों में वर्गीकृत किया गया था।
25. दिल्ली पर तोमर वंश के किस शासक का शासन पृथ्वीराज चौहान से पहले था?
अनंगपाल द्वितीय तोमर वंश का प्रमुख शासक था, जिसका संबंध दिल्ली के प्रारंभिक इतिहास से जुड़ा है। बाद में दिल्ली क्षेत्र पर चौहान वंश का अधिकार स्थापित हुआ। पृथ्वीराज चौहान तृतीय चौहान वंश का प्रसिद्ध शासक था।
Dear Kamyab GS Students 🎉 आपका टेस्ट पूरा हुआ!
निष्कर्ष (Conclusion)
हमें उम्मीद हैं अपने SSC CGL Mock Test 2026 General Awareness के इन 25 महत्वपूर्ण प्रश्नों को हल किया होगा जिससे आप अपने सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन की तैयारी को बेहतर बना सकें। बेहतर परिणाम के लिए पहले सभी प्रश्नों को स्वयं हल करें और उसके बाद सही उत्तर एवं व्याख्या का अध्ययन करें। नियमित रूप से SSC GK GS Mock Test का अभ्यास करने से आपकी प्रश्न हल करने की गति, सटीकता और परीक्षा की तैयारी मजबूत होगी। और इस मॉक टेस्ट को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें ताकि उनको भी इसका लाभ मिल सके।
इस मॉक टेस्ट को भी हल करें –