हम सभी ने स्कूलों में विज्ञान जरूर पढ़ा होगा उस समय हमे ऐसा समझ आता था की विज्ञान केवल एक किताब का नाम है। लेकिन आज हम आपको विज्ञान की परिभाषा (vigyan ki paribhasha hindi) और इसके साथ यह बताने वाले है विज्ञान का हमारे जीवन में क्या महत्व है, तो चलिए जानते है।
विज्ञान का अर्थ (Meaning of Science)
दोस्तों विज्ञान (science in hindi) शब्द वि+ज्ञान शब्द से मिलकर बना है। जिसका अर्थ होता है विशेष ज्ञान। विज्ञान को अंग्रेजी में साइंस (science) कहते है। और science शब्द की व्युत्पत्ति लैटिन भाषा के scire शब्द से हुई है जिसका अर्थ होता है जानना। अर्थात किसी भी वस्तु के बारे में जानकारी ग्रहण करके उसे सही तरीकों से लागू करना एवं किसी भी वस्तु का सही अवलोकन एवं उसका विश्लेषण करना ही विज्ञान कहलाता है।
Science In Hindi – विज्ञान की परिभाषा
प्रकृति में उपस्थित वस्तुओं के क्रमबद्ध अध्ययन से ज्ञान प्राप्त करने और उस ज्ञान के आधार पर वस्तु की प्रकृति और व्यवहार जैसे गुणों का पता लगाने को हो विज्ञान (Science Ki Paribhasha) कहते है। हम कह सकते हैं ज्ञान का दूसरा नाम ही विज्ञान है।
विज्ञान की शाखाएँ (Branches of Science)
दोस्तों विज्ञान का क्षेत्र अत्यंत विशाल है। और vigyan को कई शाखाओं में बता गया है। जैसे –
- भौतिक विज्ञान
- रसायन विज्ञान
- जीव विज्ञान
- खगोलीय विज्ञान
- वनस्पति विज्ञान
- भूगर्भ विज्ञान
- भूगोल विज्ञान
- कम्प्यूटर विज्ञान
- खनिज विज्ञान
- मौसम विज्ञान इत्यादि।
विज्ञान के जनक (vigyan ke janak)
दोस्तों विज्ञान का जनक गैलीलियो गैलिली को कहा जाता है। इनका जन्म 15 फरवरी 1564 में हुआ था। यह एक इटालियन Astronomer, महान गणितज्ञ और फिलोस्फर थे। इन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इनकी मृत्यु 8 जनवरी 1642 में हो गई।
दैनिक जीवन में विज्ञान की उपयोगिता एवं महत्त्व (Utility and Importance of Science in Daily Life)
दोस्तों हमने विज्ञान का अर्थ, विज्ञान की परिभाषा क्या है आसान भाषा में और विज्ञान के शाखाओं के बारे में जान लिया है चलिए अब जान लेते है विज्ञान का हमारे दैनिक जीवन में क्या महत्व है।
विज्ञान का हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है। विज्ञान के बिना हमारा जीवन अधूरा है। मनुष्यों ने अपनी आवश्यकताओं के लिए जो नए-नए अविष्कार किए वो सब विज्ञान की ही देन है। आज का युग विज्ञान का युग है। विज्ञान ने हमारी दिनचर्या को सुगम बना दिया है। हमारी दिनचर्या को पूर्ण रूप से विज्ञान की विभिन्न शाखाओं के अनुप्रयोग, युक्तियों एवं तकनीकी ने अपने प्रभाव में जकड़ लिया है। ऐसी अनेकानेक वस्तुएँ जिन पर हम निर्भर रहते हैं, सभी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से विज्ञान पर ही निर्भर करती हैं। विभिन्न क्षेत्रों में विज्ञान की उपयोगिता निम्न प्रकार हैं।
- कृषि के क्षेत्र में
- औद्योगिक क्षेत्र में
- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में
- संचार के क्षेत्र में
- यातायात के क्षेत्र में
- शिक्षा के क्षेत्र में
- खाद्य के क्षेत्र में
- मनोरंजन के क्षेत्र में
- पेट्रोलियम उत्पादों के क्षेत्र में
- अन्तरिक्ष के क्षेत्र में इत्यादि।
निष्कर्ष
दोस्तों हमने आज के इस लेख में विज्ञान की परिभाषा के बारे में जाना और vigyan का हमारे जीवन में क्या महत्व है इन सभी के बारे में जाना है हमे उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया होगा और आप इसे अपने भाई बहन और दोस्तों के साथ शेयर करेंगे। और इसके साथ आप हमसे WhatsApp चैनल से भी जुड़ जाएं।
इसे भी पढ़ें – B.A Full Form in Hindi: 12th के बाद सबसे पॉपुलर कोर्स क्यों है बी.ए, और जानें करियर ऑप्शन
