SSC Full Form in Hindi | SSC क्या होता है? जानें पूरी जानकारी

हैलो दोस्तों अपने भारत देश में हर साल लाखों बच्चे सरकारी नौकरी की तैयारी करते है। और उन्हीं में से कुछ बच्चे ssc की तैयारी करते है। आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे ssc के full form, ssc kya hota hai इसकी पूरी जानकारी।

SSC Full Form in Hindi

SSC क्या होता है?

दोस्तों SSC (स्टाफ सिलेक्शन कमीशन Staff Selection Commission) एक स्वायत्त संगठन है जो सरकारी सेवाओं (ग्रुप बी और ग्रुप सी) में नियुक्त के लिए विभिन्न परीक्षाओं का आयोजन करता है। इसकी स्थापना 04 नवंबर 1975 में किया गया था। SSC Full Form कर्मचारी चयन आयोग की स्थापना के वक्त नाम “अधीनस्थ सेवा आयोग” था जिसे 26 सितंबर 1977 को बदल के कर्मचारी चयन आयोग रख दिया गया। और एसएससी का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

SSC Full Form in Hindi

दोस्तों SSC का फुल फॉर्म इंग्लिश में “Staff Selection Commission” है, हिंदी में इसे कर्मचारी चयन आयोग कहते हैं।

SSC के मुख्य कार्य

दोस्तों SSC (Staff Selection Commission) के मुख्य कार्य निम्नलिखित हैं

  • भर्ती (Recruitment) करना दोस्तों SSC का सबसे प्रमुख कार्य है भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में Group B (Non-Gazetted) और Group C (Non-Technical) पदों के लिए कर्मचारियों की भर्ती करना।
  • परीक्षा आयोजित करना (Conducting Examinations) SSC विभिन्न पदों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगी परीक्षाएँ आयोजित करता है, जैसे — SSC CGL (Combined Graduate Level), SSC CHSL (Combined Higher Secondary Level), SSC MTS (Multi-Tasking Staff), SSC GD Constable, SSC JE (Junior Engineer), SSC Stenographer और SSC CPO (Central Police Organization) आदि।
  • चयन प्रक्रिया (Selection Process) दोस्तों लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षण (Skill Test) / टाइपिंग टेस्ट, इंटरव्यू (कुछ पदों पर) और दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) फिर इन सबके माध्यम से योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाता है।
  • परीक्षा मानक तय करना (Setting Standards) SSC यह तय करता है कि परीक्षा का पैटर्न, सिलेबस, प्रश्न स्तर और मूल्यांकन प्रक्रिया कैसी होगी ताकि निष्पक्ष और पारदर्शी चयन हो सके।
  • परिणाम घोषित करना (Declaration of Results) परीक्षाओं के परिणाम तैयार करना, मेरिट लिस्ट जारी करना और चयनित उम्मीदवारों की सूची संबंधित विभागों को भेजना भी SSC का कार्य है।
  • सरकारी विभागों को सहायता देना विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और संगठनों को योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए सहायता प्रदान करना।
  • अनुसंधान एवं सुधार (Research & Improvement) SSC समय-समय पर अपनी चयन प्रक्रिया में सुधार लाने के लिए रिसर्च, सर्वे और सुझावों का मूल्यांकन करता है ताकि भर्ती प्रक्रिया और बेहतर हो सके।
  • पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना परीक्षाओं में कुशलता, पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना भी SSC की एक प्रमुख जिम्मेदारी है।

SSC के लिए योग्यता (Eligibility for SSC Exams)

SSC की परीक्षा देने के लिए विभिन्न योग्यताओं की आवश्यकता होती है, जो परीक्षा के प्रकार के अनुसार अलग-अलग होती हैं। जो इस तरह से है।

शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification):

  • SSC MTS: 10वीं कक्षा (Matriculation) उत्तीर्ण।
  • SSC CHSL: 12वीं कक्षा (Higher Secondary) उत्तीर्ण।
  • SSC CGL: स्नातक (Graduation) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से।
  • SSC JE: संबंधित इंजीनियरिंग (Engineering) में डिप्लोमा या डिग्री।

आयु सीमा (Age Limit):

SSC परीक्षाओं के लिए अगर आयु सीमा की बात की जाए तो इसमें 18-32 वर्ष के बीच होती है, लेकिन प्रत्येक परीक्षा के लिए अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित होती है। इसके अलावा आरक्षित श्रेणियों जैसे SC/ST/OBC को आयु सीमा में विशेष छूट प्रदान की जाती है।

SSC की तैयारी कैसे करें

  • पाठ्यक्रम का अध्ययन : दोस्तों SSC की तैयारी करने के लिए हमे सबसे पहले SSC का सिलेबस (जैसे सामान्य ज्ञान, गणित, तर्क शक्ति, अंग्रेजी भाषा) को अच्छी तरह से समझना होगा।
  • समय प्रबंधन : प्रत्येक विषय के लिए एक निश्चित समय निर्धारित करे और उसे अच्छे से पढ़े इसके साथ साथ डेली करेंट अफेयर्स को भी पढ़ें।
  • पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास : यह आपको परीक्षा के पैटर्न और महत्वपूर्ण विषयों को समझने में मदद करता है।
  • कोचिंग संस्थान की मदद : यदि आपको अवधारणाओं में कमजोरी महसूस हो रही है, तो एक अच्छी कोचिंग ज्वाइन करें।

FAQs

Q. ssc का फुल फॉर्म क्या है?

Ans. SSC ka पूरा नाम स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (Staff Selection Commission) है।

Q. SSC की स्थापना कब किया गया था?

Ans. इसकी स्थापना 04 नवंबर 1975 में किया गया था।

इसे भी पढ़ें:

10 lines on Mahatma Gandhi in Hindi – महात्मा गांधी के बारे में 10 लाइन

Leave a Comment